संदिग्ध हालात में शिक्षक को लगी गोली
बिजनौर। संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल के एक शिक्षक को गोली लगी है। एक पब्लिक के शिक्षक अमित शर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा नुमाइश ग्राउंड के पास कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह अमित शर्मा टहलने के लिए निकले। नुमाइश ग्राउंड में किसी ने उन पर फायर झोंक दिया। जिससे अमित शर्मा के कंधे में गोली लग गई। घायल शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है।