फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

हल्दौर/रेहड़। गांव लाड़नपुर में नहाने के बाद घर में बंधे तार पर कपड़े फैला रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके पिता व बहन मामूली रूप से झुलस गए। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, रेहड़ के सादकपुर गांव में भी करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।
गांव लाड़नपुर निवासी मंजुल उर्फ निक्कू (25) पुत्र ब्रह्मपाल शनिवार को नहाने के बाद घर में बंधे लोहे के तार पर कपड़े फैला रहा था। बताया गया कि बिजली के केबल में लगा कट घर के टिनशेड के संपर्क में आ गया। बरसात से घर की दीवार में नमी आई तो कपड़े सुखाने के लिए बांधे गए लोहे के तार में भी करंट आ गया। इसी बीच नहाने के बाद तार पर कपड़े डालने गए मंजुल को करंट का तेज झटका लगा। चीख सुनकर युवक के पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट लग गया। मायके आई युवक की बहन पारूल ने भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लग गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और फोन से पैजनियां बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बिजली आपूर्ति बंद होते ही तीनों दूर जा गिरे।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने तीनों को हल्दौर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मंजुल को नाजुक हालत में उपचार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामूली रूप से झुलसे ब्रह्मपाल व पारूल को उपचार के बाद घर भेज दिया। परिजनों के अनुसार मंजुल की शादी करीब पांच माह पूर्व हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उधर, रेहड़ के गांव सादकपुर में निवासी विक्की ने बताया कि रविवार को उनकी मां रानी देवी (52) घर पर अकेली थीं। तकनीकी खराबी के चलते एक टेबिल फैन में करंट फैल रहा था। सफाई करते समय रानी देवी का हाथ पंखे से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। काफी देर बाद विक्की के घर आने पर घटना का पता चला। परिजन रानी देवी को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें