फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की 50 बीघा जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
हरेवली के गांव भगौता में सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को काट जमीन को कब्जामुक्त करते ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की 50 बीघा जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

हरेवली/धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के आदेश पर सिंचाई विभाग ने पुलिस बल के साथ रविवार को गांव भगौता में सिंचाई विभाग की 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को 20 दिन पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के आदेश दिए गए थे। एसडीएम के आदेश पर संबंधित लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ी फसलों को खुद काटना शुरू कर दिया है।
किसानों से यह जमीन साल 1968 में हरेवली रामगंगा बैराज के निर्माण के दौरान मुआवजा देकर विभाग ने अधिग्रहीत की थी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वह सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, एसडीओ प्रतीक सिन्हा, डीआरओ सादिक हुसैन, कुंवर सेन और राजस्व विभाग की टीम को लेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोगों को तत्काल सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की चेतावनी दी। कहा कि यदि जमीन को जल्द कब्जा मुक्त नहीं किया गया तो वह ट्रैक्टर चला कर जमीन में खड़ी फसलों को नष्ट कर देंगे। पूरी तरह से दलबल के साथ अधिकारियों को तेवरों को देख संबंधित लोगों से संबंधित जमीन पर खड़ी फसलों को खुद ही काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

1999 से सिंचाई विभाग ने नहीं लिया लगान
क्षेत्र के पूर्व प्रधान शीशराम सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हातम सिंह, सुशील कुमार, रामचंद्र, प्रकाशवीर, शमशाद, विजयपाल, कृष्णपाल का कहना है कि 1968 में जब राम गंगा बैराज का निर्माण हुआ था। तब उस दौरान सिंचाई विभाग ने क्षेत्र के सात गांवों के किसानों की 2200 हेक्टेयर भूमि मुआवजा देकर अधिग्रहीत की थी। उसके बाद से सिंचाई विभाग इस भूमि को पट्टों पर देकर ग्रामीणों से लगान वसूलता रहा। जिससे किसान खेती करते आ रहे थे, लेकिन विभाग ने 1999 से लगान लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन

बेघर नहीं होने दिया जाएगा : विधायक
विधायक कुंवर सुशांत सिंह का कहना है कि वे ग्रामीणों को किसी भी हालत में बेघर नहीं होने देंगे। इस संबंध में डीएम से मिलकर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। यदि यहां पर बात नहीं बनती है तो फिर मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें