फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिले गुलदार के दो शावक

विज्ञापन
किरतपुर के ग्राम चंदपुरा के जंगल में मिले गुलदार के शावक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिले गुलदार के दो शावक
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र के गांव ब्रह्मजीतपुर चंदा उर्फ चंदुपुरा में बुधवार को गन्ने के खेत से गुलदार के दो शावक मिले। वन विभाग के कर्मचारी शावकों की सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटे हैं। शावकों के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन शावकों के पास ज्यादा लोग नहीं गए। किसानों को मादा गुलदार के हमले का डर था। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और शावकों को देखा। शावक पूरी तरह स्वस्थ थे। वन विभाग ने शावकों को नहीं उठाया। शावकों के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि मादा गुलदार शिकार के समय शावकों को अकेला छोड़कर जाती है। प्रयास किए जा रहे हैं कि शावकों को उनकी मां ही उठाकर ले जाए। शावकों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें