फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खत्रीवाला में दो गुलदार पिंजरे में फंसे

विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम खत्रीवाला में पिंजरे में कैद गुलदार।
विज्ञापन
- दो दिन में तीन गुलदार बढ़ापुर क्षेत्र में पकड़े गए
विज्ञापन

- 40 गुलदार इस साल पकड़े गए जिले में
- पकड़ा नर गुलदार कानपुर और मादा गुलदार इटावा भेजी गई

संवाद न्यूज एजेंसी

बढ़ापुर (बिजनौर)। ग्राम खत्रीवाला में अलग-अलग स्थानों पर लगे दो पिंजरों में दो गुलदार फंस गए। दोनों गुलदारों में एक नर और दूसरी मादा है। मादा गुलदार को इटावा और नर गुलदार को कानपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। इसी गांव से दो दिन पूर्व एक मादा गुलदार भी पकड़ी गई थी।

बुधवार की रात ग्राम हसन अलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में गुलदार 12 वर्षीय बालक जिगर कुमार को सोते समय घर से उठाकर ले गया था। एक खेत में ले जाकर बालक के शरीर का अधिकांश भाग खा लिया था। उसी रात एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई थी। वन विभाग ने एहतियात बरते हुए घटनास्थल के इर्दगिर्द दो पिंजरे लगा लगाए थे। शनिवार की रात इन पिंजरों में दो गुलदार फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष सुमित कुमार राठी, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार और सामाजिकी वानिकी नगीना के रेंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों गुलदारों को अमानगढ़ भेजा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नर गुलदार को कानपुर और मादा गुलदार को इटावा चिड़ियाघर भेज दिया।


मादा गुलदार व्यस्क, नर गुलदार की उम्र तीन साल
वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि मादा गुलदार व्यस्क है। उसकी उम्र करीब पांच साल से ज्यादा है। नर गुलदार की उम्र करीब तीन साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें