छात्रों के दो गुट भिडे़, फायरिंग से भगदड़
बिजनौर। बृहस्पतिवार को नूरपुर मार्ग पर चक्कर चौराहे के पास छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों के छात्र फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज के पास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। जिसके बाद दो छात्रों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के छात्र बाहरी हैं और उनमें विवाद चल रहा है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।