भाकियू की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को भाकियू की नई जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें धीर सिंह बालियान, चौधरी मकन सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, बलजीत सिंह को सर्वसम्मति से जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। सुनील कुमार को जिला महासचिव तथा ठाकुर विनोद परमार, लुधियान सिंह, नतेंद्र प्रधान, डा. विजय सिंह, राकेश प्रधान, मोनू चौधरी को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र सिंह को विशेष सचिव, दीपक तोमर, हर्षवर्धन, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राणा को सचिव और मोहम्मद गफ्फार, मदन राणा व मलूक नागर को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। राजीव कुमार कोषाध्यक्ष, तैय्यव अली आईटी सेल प्रभारी, संदीप त्यागी एवं धर्मेंद्र राठी मीडिया प्रभारी चुने गए। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए मदन चौहान नजीबाबाद, समरपाल सिंह कोतवाली, डा. धर्मवीर सिंह बढ़ापुर, विजय सिंह मोहम्मदपुर देवमल, संजीव कुमार नहटौर, उदयवीर सिंह हल्दौर, लक्ष्मी नारायण नूरपुर, गजेंद्र सिंह स्योहारा, रामपाल सिंह जलीलपुर, दुष्यंत राणा धामपुर, दर्शन सिंह फौजी अफजलगढ़ तथा देवदत्त शर्मा किशनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।