फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो गुटों में संघर्ष, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में दो गुटों में संघर्ष, एक महिला की मौत
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव कड़ापुर में दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार, लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इस विवाद में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के सामने एक घंटे तक जाम लगाए रखा। सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बमुश्किल लोगाें को शांत किया और जाम खुलवाया। इस मामले में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है।
गांव कड़ापुर निवासी विनीत कुमार ने ग्राम प्रधान पद के चुनाव में विपिन कुमार को हराया है। गांव के ही चौधरी भीष्म सिंह नव निर्वाचित ग्राम प्रधान विनीत कुमार के समर्थक हैं। उन्होंने विनीत को चुनाव लड़ाया था। भीष्म सिंह और पराजित प्रत्याशी विपिन कुमार एक दूसरे के पड़ोसी हैं। बृहस्पतिवार रात भीष्म सिंह और विपिन कुमार के बीच चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हुआ।
विज्ञापन

इस विवाद में भीष्म सिंह की पत्नी सविता देवी (51) गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। भीष्म सिंह पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल सविता देवी को उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर देर रात में ही गांव पहुंचे। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और विभिन्न वाहनों से शव को लेकर हल्दौर थाने पहुंचे और शव को थाने के सामने रखकर नहटौर-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। पीड़ित पक्ष के लोग फरार हत्यारोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर सीओ गणेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
भीष्म सिंह की ओर से गांव निवासी एक पक्ष के तीन सगे भाइयों विपिन कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार और नरेंद्र कुमार, अतरपाल सिंह, अंकित, अन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के हारे प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने भी गांव के ही योगेंद्र सिंह, ब्रह्मसिंह, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार, सचिन कुमार, शिवांशु समेत एक अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में विवाद होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस विवाद में शामिल आरोपी अपने घरों से फरार होना बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें