फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेयर बाजार में पैसा डूबने पर चोर बन गए दो दोस्त

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरियान मोहल्ले में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

- चोरी किए गए छह लाख के आभूषण बमराद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शेयर बाजार में लगा पैसा डूबने पर दो दोस्त चोर बन गए। उन्होंने एक मकान में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। हालांकि अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मोहल्ला चौधरियान में सात जून को हुई चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी हितेश चंद्रा उर्फ रितिक निवासी मोहल्ला चौधरियान और अनिल निवासी जाटान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब छह लाख रुपये के चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। बता दें कि मोहल्ला चौधरियान निवासी सचिन चंद्र के घर में उस वक्त चोरी हो गई थी, जब उनका परिवार शादी में गया। शादी से देर रात लौटने पर परिवार सो गया। सुबह होने पर उठे तो घर में चोरी होने की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पड़ताल की। अब पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया। सीओ सिटी अनिल कुमार ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाया था, जिसमें काफी नुकसान हो गया। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने आपस में मिलकर चोरी की योजना बना ली। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, एसआई कुलदीप राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें