फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के हमले में दो किसान घायल

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। एक ही गांव में अलग-अलग दो हमले की घटनाओं में गुलदार ने दो किसानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरांती व डंडे के सहारे गुलदार से मुकाबला करने के बाद दोनों किसान अपनी जान बचा पाए। दोनों किसानों का नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम काजीवाला निवासी ऋषिराज (40) रविवार की दोपहर करीब एक बजे खेत पर अपनी पत्नी तुलसा के साथ घास काटने गया था। ऋषिराज ने बताया कि जब वह घास काट रहा था तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उसने दरांती से गुलदार का मुकाबला किया तथा शोर मचा दिया। दूर घास काट रही उसकी पत्नी व आसपास के ग्रामीणों के मौके पर आने के बाद गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना में ऋषिराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी घटना चंद कदम की दूरी पर करीब आधे घंटे बाद हुई जब गांव के निवासी राजवीर (45) एक सरकारी नल पर पानी पीने आया था। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हाथ में लिए डंडे से उसने गुलदार को भगाते हुए शोर मचाया। जिस पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। आधे घंटे के भीतर गांव में दो किसानों पर गुलदार के हमले की घटना होने के बाद ग्रामीणों में गुलदार को लेकर डर का माहौल व्याप्त हो गया। दोनों घायलों को परिजन नगीना के सरकारी अस्पताल ले कर आए जहां उनका उपचार कराया गया। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जा रहा है।
विज्ञापन

गांव काजीवाला में ही पिछले वर्ष 18 मार्च को जंगल गई मिथलेश देवी (40) को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब एक दिन में दो किसानों पर गुलदार के हमले ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें