फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में पहले दिन बैंकों में बदले गए दो करोड़ रुपये

Wed, 24 May 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 50 करोड़ रुपये मंगलवार को जिलेभर में हुए जमा
विज्ञापन

- बैंकों में बदलने वालो से ज्यादा रहे जमा करने वाले उपभोक्ता
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर/कालागढ़। जिले के बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने वाले उपभोक्ताओं की कम भीड़ रही। दो हजार के नोट बदलने वालों से ज्यादा जमा करने वालेे उपभोक्ता रहे। दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद शुरूआत में ही लोगों ने जमा करा दिए। मंगलवार को पहले दिन दो हजार नोट के दो करोड़ रुपये बदले गए। 2000 नोट के 50 करोड़ रुपये बैंकों में जमा किए गए हैं।
वहीं सोमवार को करीब 70 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा 20 करोड़ रुपये कम जमा हुए हैं। कालागढ़ और धामपुर क्षेत्र के बैंकों में उपभोक्ता 2000 के बदलने नहीं पहुंच रहे हैं। बल्कि उन्हें अपने खातों जमा कर रहे हैं। नोट बदलने के पहले दिन बैंकों में स्थिति सामान्य रही। बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

प्रथमा बैंक के अधिकारी मणिक कुमार का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर मंगलवार से सभी बैंकों में दो हजार के नोटों को बदलने की प्रक्रिया की शुरु हो गई। शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि ज्यादातर उपभोक्ता बैंक में दो हजार के नोट जमा कर रहे हैं। नोट बदल नहीं रहे हैं।

बैंकों में नहीं दिखाई नोट बदलने वालों की भीड़
नगीना। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों की शाखाओं में नोट बदलने की सुविधा दी है। मगर बैंकों के कामकाज में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। बैंकों में नोट बदलने वाले उपभोक्ताओं की ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित प्राइवेट बैंकों में भी ग्राहकों की कोई भीड़ दिखाई नहीं दी। आमतौर पर ग्राहक बैंक जाने के बजाए बाजार में सामान खरीदते समय ही नोट चलाने पर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।


बैंकों में सामान्य रही उपभोक्ताओं की भीड़
हल्दौर। नगर में एसबीआई, पीएनबी, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक, अरबन बैंक, बंधन बैंक आदि की शाखा संचालित हैं। 2000 का नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद बैंकों में उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ रही। मगर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ सामान्य रही। एसबीआई शाखा प्रबंधक अमित यादव, अरबन बैंक शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति नोट बदलने को लेकर स्थिति सामान्य रही। एक व्यक्ति दो हजार रुपये के नोट बीस हजार रुपये जमा कर सकता है।

2000 के नोट बदलने नहीं आया कोई उपभोक्ता
किरतपुर। बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदले जाने के पहले दिन स्थिति सामान्य रही। स्थानीय शाखा में रोजाना की तरह ही कामकाज हुआ। शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए एक भी उपभोक्ता बैंक नहीं आया। कुछ ने अपने खातों में 2000 के नोट जमा कराए। यही स्थिति प्रथमा ग्रामीण बैंक स्टेट बैंक केनरा बैंक की स्थानीय शाखा में रही।

15 उपभोक्ताओं ने बदलवाए 2000 रुपये के नोट
नींदडू। बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं दिखाई दी। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। शाखा प्रबंधक विजय बाबू ने बताया कि 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए 15 उपभोक्ता बैंक आए। कुछ ने नोट बदले और बाकी ने अपने खातों में रुपये जमा कराए। मंगलवार को बैंक में करीब तीन लाख रुपये जमा हुए। यही स्थिति प्रथमा ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में रही।
विज्ञापन


बैंकों में नहीं रहा अफरा-तफरी का माहौल

अफजलगढ़/रेहड़। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार के नोट को लेकर कही कोई समस्या नहीं है। बैंकों में भी नोट बदलने के लिए अफरातफरी का माहौल नहीं दिखाई दिया। पीएनबी अफजलगढ़ के प्रबंधक रिफतन खान ने बताया कि नोट बदलने की भीड़ नहीं होने से अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है। उपभोक्ताओं ने दो दिन के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। एसबीआई रेहड़ के शाखा प्रबंधक अमित वर्मा, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक रेहड़ के शाखा प्रबंधक मोहित मुंगली ने बताया की आजकल उपभोक्ता दो हजार के नोट बहुत ज्यादा जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें