धामपुर (बिजनौर)। हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने दो कंटेनर आपस में टकरा गए। जिसमें एक कंटेनर के चालक शादाब खान (28) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए है। एक ही हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
चालक जान मोहम्मद उमर पुत्र तेज मोहम्मद निवासी ग्राम खुशनागिरी थाना तीसा जनपद चंबा हिमाचल प्रदेश कंटेनर लेकर धामपुर की ओर से उत्तराखंड जा रहा था। ग्राम सुहागपुर के पास उसके कंटेनर की टक्कर सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से हो गई। उस कंटेनर को 28 वर्षीय चालक शादाब खान पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्राम शेरपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत चला रहा था। हादसे में चालक शादाब खान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे वाहन का चालक जान मोहम्मद और उसका साथी हेल्पर दिलदार अली पुत्र अमीन मोहम्मद निवासी ग्राम खुशनागिरी थाना तीसा जनपद चंबा हिमाचल घायल हुए है। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए चालक जान मोहम्मद को हिरासत में लिया है।
खिड़की काटकर कंटेनर से बाहर निकाला शादाब
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चालक शादाब को पुलिस ने कंंटेनर की खिड़की को काटकर बाहर निकाला। बताया कि हादसा गोवंश को बचाने के चक्कर में हुआ।