बेगावाला। पांच दिन पूर्व बेगवाला में महिलाओं के साथ हुई मारपीट के मामले में एसपी ने बेगवाला चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। घटना के वक्त दोनों सिपाही मौके पर मौजूद थे।
थाना कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान निवासी फैसल पुत्र मोईन की शादी दो वर्ष पूर्व गांव इटावा निवासी तरन्नुम पुत्री इरशाद से हुई थी। करीब छह महीने पहले फैसल की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तरन्नुम अपने पुत्र फैज के साथ मायके में रह रही थी।
पांच दिन पूर्व बुधवार को बालक की दादी सईदा, बुआ शमा व रिहाना बालक से मिलने उसके ननिहाल आए थे। जिस पर तरन्नुम ने बालक को मिलाने से इंकार करा दिया। शाम में सईदा दो पुलिसकर्मियो के साथ बालक से मिलने पहुंची। इस बीच दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट हुई। सईदा पक्ष ने दो पुलिसकर्मी समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट में एसपी ने बेगावाला चौकी पर तैनात सिपाही विमल कुमार और लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया।