फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिता का दीपदान करने लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक श्याम सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
- रविवार की रात भूतपुरी रामगंगा से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन

-पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया


संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। भूतपुरी रामगंगा से पिता का दीपदान कर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उधर, हादसे से परिवार और गांव में गम का माहौल है।
ग्राम धुराड़ा निवासी श्याम सिंह (45) और उसका भाई मनीराम (35) रविवार की रात भूतपुरी रामगंगा में पिता दीवान सिंह का दीपदान करने गए थे। देर रात ही लौटते वक्त ग्राम हाफिजाबाद बैरियर के निकट उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आई। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने श्याम सिंह के पुत्र शिवम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है है।


एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थी तो बिखल पड़ा गांव
शेरकोट के एक कारखाने में मजदूरी करते थे दोनों भाई
संवाद न्यूज एजेंसी

शेरकोट (बिजनौर)। ग्राम धुराड़ा निवासी श्याम सिंह और उसका भाई मनीराम शेरकोट के एक कारखाने में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। दोनों की मौत से परिवार का हाल बेहाल है। सोमवार को दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों श्याम सिंह और मनीराम के शव गांव पहुंचे तो शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आंगन से दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई। गममीन माहौल के बीच दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया। उधर, परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

मृतक श्याम सिंह फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें