फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद/ शिवाला कलां। सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। गांव चौहड़वाला निवासी लवी (20) पुत्र महीपाल और बोबी पुत्र कौशल बाइक से कादराबाद आए थे। लौटते वक्त चौहड़वाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोबी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर, कस्बा नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी शिवा (25) अपने दो रिश्तेदार युवकों के साथ बाइक से धामपुर जा रहा था। गांव धौलागढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आकर शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ले कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें