फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की जान गई

Thu, 06 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में मंगलवार की रात मुरादाबाद मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक तहेरे-चचेरे भाई थे और रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।  
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर सफेद निवासी राजेश अपने चचेरे भाई निपेंद्र के साथ मंगलवार की रात गोहावर में हो रही रामलीला देखने गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों वहां से बाइक द्वारा वापस   घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव पूरनपुर  के पास पहुंचे तो सामने से आ  रही एक कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। 
हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने उनकी जेब से मिले मोबाइल द्वारा कॉल करके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

भाइयों की हादसे में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामवासियों  के मुताबिक दोनों मृतकों की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी तथा दोनो के एक-एक पुत्र है। परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट पहने होते तो जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें