फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाई गिरफ्तार, एटीएस और एसटीएफ ने शुरू की जांच

विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट में मजारों में तोड़फोड़ करने और चादरों को जलाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर हवा? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
दो भाई गिरफ्तार, एटीएस और एसटीएफ ने शुरू की जांच
विज्ञापन

शेरकोट/धामपुुर(बिजनौर)। कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शेरकोट निवासी दो भाइयों मोहम्मद कमाल और आदिल ने तीन मजारों में तोड़फोड़ की चादरों को जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अलावा एलआईयू (स्थानीय खुफिया यूनिट), एटीएस और एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के अधिकारी भी जांच एजेंसियों के संपर्क में संपर्क में हैं। एनआईए की एक टीम बिजनौर के लिए रवाना हो गई है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी लखनऊ में इस घटना को कांवड़ यात्रा में माहौल खराब करने की साजिश बताया है। एटीएस, एसटीएफ और एलआईयू ने सोमवार को इनका घर भी खंगाला है। मोहम्मद कमाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। वह पिछले चार सालों में सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा कर चुका है। परिजनों का कहना है कि वह काम करने गया था। डेढ़ महीना पहले ही आरोपी मोहम्मद कमाल कुवैत से लौटा है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि कहीं इसके पीछे विदेशी साजिश तो नहीं है। मोहम्मद कमाल और उसके भाई आदिल ने सिर पर भगवा पगड़ी बांधकर रविवार को शेरकोट में तीन मजारों में तोड़फोड़ की और मजार पर चढ़ाई चादरें जला दी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने रातोंरात करा दी मजारों की मरम्मत
शेरकोट(बिजनौर)। घटना का पता लगते ही पुलिस ने रातों-रात खंडित मजारों की मरम्मत करा दी। क्षेत्र में शांति बनी हुई है लेकिन इस घटना के पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों मुस्लिम भाइयों ने भगवा पगड़ी पहनकर इस घटना को अंजाम दिया, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों पर तोड़फोड़ का आरोप लग जाए। गांव घोसियोवाला के ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और इससे यह साजिश नाकाम हो गई।
एसपी पूूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने सबसे पहले हरेवली मार्ग पर पुलिस थाने से एक किमी दूर स्थित जलाल शाह की मजार को दिन में खंडित किया। इसके बाद शेरकोट मार्ग पर थाने के निकट कुतुब शाह की मजार को खंडित किया और उसके बाद गांव घोसियोवाला में भूरे शाह की मजार को खंडित करने पहुंच गए। जब ये भूरे शाह की मजार को खंडित करने का प्रयास कर रहे थे, तभी गांव के लोगों ने मोहम्मद कमाल को पकड़ लिया जबकि उसका छोटा भाई भाग निकला था।
जैसे ही पुलिस को घटना का पता लगा तो हड़कंप मच गया। रात में एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह सर्किल के कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीएसी और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कई गांवों में गश्त की। सोमवार को पुलिस ने आदिल को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस ने भी घटना के बारे में रविवार को रात भर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी भी सोमवार को दिनभर इस मामले में जानकारी जुटाते रहे। एनआईए की टीम दोपहर बाद बिजनौर के लिए निकल चुकी थी, जिसके रात में किसी वक्त पहुंचने की संभावना है।
एसटीएफ और एटीएस ने शेरकोट में डेरा डाला
शेरकोट। घटना की जानकारी होते ही रविवार देर शाम मुरादाबाद से एटीएस और एलआईयू की टीम शेरकोट पहुंच गई। एटीएस मुरादाबाद के इनपुट पर सोमवार की सुबह एटीएस लखनऊ की टीम भी शेरकोट थाने पहुंच गई। एसटीएफ की टीम ने भी शेरकोट में डेरा डाल लिया। इन जांच एजेंसियों ने पकड़े गए दोनों आरोपी भाइयों से गहन पूछताछ की। संवाद
आरोपियों ने पहनी थी भगवा पगड़ी, गले में थी माला
धामपुर। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने माथे पर भगवा कपड़ा और गले में माला डाल रखी है। इससे लगता है कि आरोपियों ने किसी बड़ी साजिश के तहत मजारों को खंडित किया है। यह अच्छा हुआ कि आरोपी जल्द पकड़ में आ गए। नहीं तो ऐसे में माहौल के खराब होने का ज्यादा खतरा हो सकता था। संवाद
डेढ़ महीना पहले कुवैत से लौटा है कमाल
शेरकोट/धामपुर। मोहम्मद कमाल पिछले चार सालों में सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा कर चुका है। परिजनों का कहना है कि वह काम करने गया था। अब डेढ़ महीना पहले ही आरोपी मोहम्मद कमाल कुवैत से लौटा है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि कहीं इसके पीछे विदेशी साजिश तो नहीं है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन::
मजारों में तोड़फोड़ करने और चादर जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माहौल खराब करने की साजिश के तहत ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। एटीएस और एसटीएफ ने भी शेरकोट पहुंचकर जांच और पूछताछ की है। उनकी जांच में क्या सामने आया, यह तो उन्होंने साझा नहीं किया है। ...दिनेश सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें