फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी में सिपाही समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचौलिए के माध्यम से सिपाही ने की थी युवती से नौ लाख की ठगी, छह लाख बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात चल रहे सिपाही ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए सिपाही समेत दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह लाख बरामद भी किए गए हैं। एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

थाना शेरकोट के गांव जमालपुर उदयचंद उर्फ मिर्जापुर की रहने वाली शुभम विश्नोई पुत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने एसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उसके पिता के कपड़े की दुकान है और उसने ग्रेजुएशन कर रखा है। करीब तीन माह पहले उसकी मुलाकात आरक्षी दीपक कुमार निवासी अगौता जिला बुलंदशहर और मोहन सैनी निवासी बवनपुरा बिजनौर से हुई थी। सिपाही दीपक कुमार ने उसे पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, साथ उसकी बड़ी बहन को भी परीक्षा पास करने का वादा किया। इसके बाद दीपक ने उसके पिता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में सात लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए जबकि दो लाख रुपये मोहन सैनी ने घर आकर ले लिए मगर उनकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने पैसा वापस नहीं किया। शिकायती पत्र मिलने के बाद एसपी अभिषेक झा ने एएसपी सिटी से जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसपी के आदेश पर शुक्रवार शाम को ही शहर कोतवाली में सिपाही दीपक कुमार और मोहन सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए छह लाख भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें