फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ढाई लाख गोवंश का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ढाई लाख गोवंश का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। लंपी रोग जनपद में भी तेजी से फैल रहा है। रोजाना बीमार पशुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीमारी को रोकने के लिए जनपद में गोवंश के टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक जनपद में दो लाख 65 हजार 787 गोवंश का टीकाकरण हुआ है। जबकि पशुपालन विभाग को 15 अक्टूबर तक तीन लाख 15 हजार गोवंश का टीकाकरण करना है।
जनपद में करीब तीन लाख 78 हजार गोवंश हैं। इनमें छह माह व उससे ज्यादा की गाभिन व चार माह से कम के गोवंश का टीकाकरण नहीं होना है। इस कारण तीन लाख 15 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जाना है। गोवंश का यह निशुल्क टीकाकरण 15 अक्टूबर तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के अधिकांश गांवों में लंबी बीमार गोवंशों में पहुंच गई है। अनेक पशु बीमारी से मर रहे हैं। उपचार पाकर गोवंश सही हो रहे हैं। विभाग नेे गोवंश के टीकाकरण के लिए चिकित्सकों की टीम बढ़ा दी है। क्षेत्रवार चिकित्सकों की टीमें टीकाकरण कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पहले कर देंगे गोवंश का टीकाकरण
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह लंपी रोग की रोकथाम के लिए निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। दो लाख 65 हजार 787 गोवंश का टीकाकरण हो गया। शेष गोवंश के टीकाकरण का कार्य निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर से पहलेे कर लिया जाएगा। साथ ही पशुपालकों को साफ-सफाई, बीमार पशु की देखभाल करने आदि के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें