फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर रियासत के महल में हुए शस्त्र पूजन

विज्ञापन
हल्दौर रियासत में दशहरा पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर। हल्दौर रियासत के महल में विजयादशमी के पर्व शस्त्र पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद लोगों ने महंत पानप दास की गद्दी पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर में रियासत के महल में बुधवार को कुंवर राहुल सिंह के आवास पर विजयादशमी के पर्व पर प्राचीन रियासती परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित रामानंद शास्त्री और राजपुरोहित देवेश शर्मा ने हवन और पूजा कराई। कार्यक्रम में भगवान श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कुंवर राहुल सिंह ने कहां की हमेशा अच्छाई की जीत होती है। इस अवसर पर कुंवर जयशंकर प्रताप सिंह, फतेह सिंह चौहान ,आशीष शर्मा, राजेंद्र सिंह, टीकम सिंह, प्रशांत चौहान ,भूपेंद्र सिंह ,बृजपाल सिंह, नरदेव सिंह, दीपक सिंह चौहान ,उपेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें