फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। दलित किशोरी को अपहरण कर बंधक बना कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में शादी शुदा दो युवकों द्वारा 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। एक युवक किशोरी को अपने दोस्त के घर ले गया, जहां दोनों युवकों ने उसको कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी लिये गये। फोटो व वीडियो प्रसारित होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़ता कक्षा छह की छात्रा हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी रिटिन कुमार व सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी गायब थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गांव निवासी दो युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, अपहरण कर बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें