फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज मार्ग पर पलटा ट्रक, एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज मार्ग पर पलटा ट्रक, एक घंटे लगा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार की सुबह बैराज मार्ग पर बीएसए कार्यालय के पास लकड़ी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक की जान पर बन आई। सड़क पर ट्रक के पलटने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों को चक्कर रोड से निकाला गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बिजनौर की ओर से जा रही लकड़ी से लदा ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली बैराज की ओर ज रही थी। बीएसए कार्यालस के पास ट्रक- ट्रैक्टर ट्राली के पास में आने पर उस पर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को इस हादसे में चोट नहीं आई। एक फिट की दूरी पर चाय के खोये वाले का परिवार झोपड़ी में रहता है। ट्रक अगर झोपड़ी को भी चपेट में ले लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्राली खाली थी। ट्रक, ट्राली पर ही पलटा, ट्रैक्टर बच गया। सड़क पर ट्रक के पलटने से एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस मौके पर पहुंची व बैराज की ओर से आने वाले वाहनों को चक्कर रोड से निकलवाया। एक घंटा तक जाम लगने से इस मार्ग से जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ी । लोग वाहन हटने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें