फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैस सिलिंडर का लदा ट्रक पलटा, चार घंटे बाधित रहा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी डिपो से सिलिंडर लेकर अफजलगढ़ आ रहा था चालक
विज्ञापन

गांव रतनगढ़ और फीना के बीच वाहन को बचाने में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां (बिजनौर)। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर शुक्रवार को गांव रतनगढ़ और फीना के बीच रसोई गैस सिलिडर से लदा ट्रक बीच सड़क में पलट गया। गनीमत रही कि कोई सिलिंडर नहीं फटा। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
थाना अफजलगढ़ के गांव सुबा वाला भारत गैस एजेंसी का ट्रक शुक्रवार को लोनी गाजियाबाद से सिलिंडर लेकर एजेंसी जा रहा था। गांव फीना और रतनगढ़ के बीच सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक बीच सड़क में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत इतनी रही कि सिलिंडर सुरक्षित रहे। सड़क के बीच ट्रक पलटने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सड़क पर वाहनों की दोनों और कतार लग गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल से ट्रक को हटवाया। करीब चार घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें