फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एचटी लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। क्रय केंद्र से गन्ना ले जा रहा ट्रक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे ट्रक चालक झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त चालक ने दम तोड़ दिया। शनिवार की रात्रि आठ बजे बुंदकी चीनी मिल के गांव ब्रह्मजीतपुर चंदा स्थित क्रय केंद्र से ट्रक लोडिंग करके चालक गांव मसूरी निवासी मोनू 21 वर्ष पुत्र कालू गांव जफरुल्लापुर के रास्ते से गुजर रहा था। जफरुल्लापुर में ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टच हो गया। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया और चालक झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को बिजनौर हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना गन्ना ओवर लोड भरा होने बताई जा रही है। ग्रामीण करण सिंह, अशोक कुमार, भोले सिंह, मनीराम, सुरेंद्र, वीर सिंह, मुन्नू सिंह, मुनेश, चतर सिंह, शेखर ने ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें