स्योहारा। स्योहारा चीनी मिल के केन यार्ड में टोकन को लेकर दो ट्रक चालकों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक ट्रक चालक ने चाकू से वार करते हुए दूसरे ट्रक चालक की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की शाम अलग-अलग क्रय केंद्र से गन्ना भरकर ट्रक स्योहारा चीनी मिल में पहुंचे। केन यार्ड में पहुंचने पर टोकन को लेकर दो ट्रक ड्राइवर में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सलमान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना हैं कि अजीम पुत्र यासीन मोहल्ला विरामपुर स्योहारा के विरुद्ध तहरीर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।