फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बरुकी (बिजनौर)। दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे ग्राम शादीपुर निवासी दो सगे भाइयों का दिल्ली में एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में एक भाई ने दम तोड़ दिया। दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर निवासी स्वर्गीय छुट्टन सिंह के पुत्र वीर सिंह( 42), अरविंद (34) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अरविंद के पैरों में काफी चोट आई है। वीर सिंह की मौत का समाचार घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही दिल्ली रवाना हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया जा रहा है। मृतक वीर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें