फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किरतपुर - निराश्रित गोवंश से परेशान किसान ने गेंहू की फसल को किया नष्ट

Sat, 21 Jan 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर के गांव खटाई में निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने की आठ बीघा गेहूं की फसल की जुताई।
विज्ञापन
- किसान ने आठ बीघा गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, गोवंश ने बर्बाद कर दी थी फसल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। निराश्रित गोवंश ने एक किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया गया था। जिस पर गुस्साए किसान ने ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। किसान ने निराश्रित गोवंश से हो रही फसलों की बर्बादी पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव खटाई निवासी वसी पुत्र अंसार हुसैन ने निराश्रित पशुओं से परेशान होकर आठ बीघा गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। वसी का कहना है कि कृषि भूमि पर गेहूं की फसल लहलहा रही थी, मगर रात में आवारा पशु गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। सुबह को जब खेत पर जाते हैं तो फसल नष्ट मिलती है। किसान की मेहनत बेकार जा रही है, जब फसल ही नहीं रुक रही है तो ऐसी भूमि का क्या फायदा। वसी ने बताया कि अब खेती करना असंभव हो गया है। आवारा पशुओं से बचाने के लिए भविष्य में दूसरी कोई फसल बोऊंगा। आवारा पशुओं से बर्बाद हुई गेहूं की फसल खोने के उपरांत जमीन को ट्रैक्टर हेरो से समतल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें