फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़- 50 से 60 निराश्रित गोवंश को किसानों ने पकड़ा

Sat, 21 Jan 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव जटपुरा स्थित रामलीला मैदान में पकड़कर छोडे गए निराश्रित पशु।
विज्ञापन
- रामलीला मैदान के अंदर छोड़े गए हैं सभी गोवंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। निराश्रित गोवंश को लेकर प्रशासन की तमाम कवायद बेनतीजा साबित हो रही है। निराश्रित गोवंश किसानों की फसल को लगातार बर्बाद कर रहे है। नुकसान से परेशान गांव जटपुरा के लोगों ने करीब 5 दर्जन निराश्रित गोवंश को पकड़कर रामलीला मैदान की चहारदीवारी में इक्ट्ठा कर रखा है।
ग्रामीण पदम सिंह, पंडित प्यारेलाल, कपिल, सुरेश, महेंद्र, संदीप, प्रेम सिंह, अनिल, गजेन्द्र, राजेन्द्र व दीपक आदि का कहना है कि निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनेकों बार शिकायत करने पर विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान न होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले खेतों में मौजूद 50-60 आवारा पशुओं को पकड़कर ग्रामीणों ने रामलीला मैदान की चारदीवारी में रखा हुआ है। इसके लिए ग्रामीण चारे पानी की व्यवस्था स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव समस्या को लगातार नजर अंदाज कर रहे है। जिससे यहां मौजूद पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन पशुओं को किसी भी गोशाला में पहुंचवाने की मांग की है। वहीं तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की बात कही है। इस संबंध में पंचायत सचिव मनोज कुमार का कहना है कि दो सोमवार तक निर्माणाधीन गोशाला में लाइट की व्यवस्था कर जटपुरा में मौजूद पशुओं को शेरगढ़ गोशाला में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें