फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिजनों से मनमुटाव से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Sat, 22 Feb 2025 09:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव जिकरीवाला निवासी मनोज 24 वर्ष ने तनाव के चलते चुनरी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मनोज (24) पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम भवानीपुर उर्फ जिकारीवाला का किसी बात को लेकर परिजनों से मनमुटाव चल रहा था, जिसको लेकर मनोज तनाव में चल रहा था। उसने तनाव के कारण अपने घर के एक कमरे में चुनरी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरकर शव अपने कब्जे में ले लिया। मृतक अपने घर में अकेला था ओर मां के साथ रहता था। उसके जन्म के कुछ दिन बाद ही उसके पिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें