फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो लोगों से मांगी 16 लाख की रंगदारी

Sat, 22 Feb 2025 09:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर में दो लोगों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जन सेवा केंद्र संचालक से छह लाख और एक अन्य व्यक्ति से 10 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी गई है। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई बस्ती के रहने वाले संजय कुमार जैन की शास्त्री चौक पर वर्धमान फोटो स्टेट के नाम से जन सेवा केंद्र है। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि जब वह सुबह के वक्त अपनी दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो एक लिफाफा पड़ा मिला। जिसमें एक पत्र था। पत्र में धमकी दी गई की छह लाख रुपए शाम तक पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारे बेटों को जान से मार देंगे।
उधर नूरपुर रोड स्थित शिवाजी नगर निवासी कोषागार के रिटायर्ड कैशियर बलबीर सिंह के घर के मुख्य दरवाजे पर एक लिफाफा पड़ा मिला, जिसमें एक पत्र था। पत्र में लिखा हुआ था 10 लाख रुपये एक बैग में रखकर मंदिर से आगे फाटक से पहले कॉलोनी के पास नहर पार करके नई कॉलोनी के पास रख दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लख रुपये नहीं देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित बलबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें