जिले भर में उत्साह से निकाली गई तिरंगा यात्रा
बिजनौर/अफजलगढ़/हल्दौर/राजा का ताजपुर/नगीना। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जिलेभर में उत्सव और उत्साह का माहौल बना हुआ है। तिरंगा यात्रा के निकाले जाने का सिलसिला शनिवार को भी बना रहा। वहीं, जादूगर एनए पाशा ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत जादू के शो में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुक्रवार देर शाम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीडीओ पूर्ण बोरा ने कृष्णा बैंक्वेट हॉल में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। संचालन संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि डॉ. राजेंद्र चौधरी, सचिव नाट्यदीप फाउंडेशन धामपुर ने किया। जादूगर एनए पाशा ने एक से बढ़कर एक जादू के कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। सीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ तथा बीएसएए ने एनए पाशा जादूगर सहित अन्य कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं बिजनौर शहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
अफजलगढ़ के अगवानपुर स्थित नैनीताल कान्वेंट स्कूल की ओर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर विजयेश सिंह, जसवंत सिंह, अभिनव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मनोज कुमार, प्रधानाचार्य परवेंद्र कुमार, मुनीष जैन, अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे। हल्दौर के गांव हरदासपुर गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। राजा का ताजपुर के आरजीएनपी इंटर कॉलेज, गौरी शंकर विद्या मंदिर, इस्लामिया रहमानिया मदरसा, आरकेएसएम पब्लिक स्कूल, ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगीना में सना ग्रुप के चेयरमैन एवं समाजसेवी सरफराज अंसारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरफराज अंसारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शेख राशिद, उस्मान कुरैशी, हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे। एसएस के इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली।
रंगोली प्रतियोगिता में तनु और प्रीति प्रथम
हल्दौर/शिवाला कलां। नगर में डॉक्टर फकीरचंद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रोटरी क्लब के सदस्यों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुशांत ऐरन, सचिव रोटेरियन अमित सिंह आदि मौजूद रहे। नगीना में जामा मस्जिद के इमाम व मदरसा कासमिया अरबिया के प्रधानाचार्य मुफ्ती उवेश अकरम के नेतृत्व में मदरसों के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, मुफ्ती अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। हल्दौर के चंद्रमणि देवनागरी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तनु सैनी और प्रीति रानी ने प्रथम, गरीमा व मुबशिरा को दूसरा, तनिषा और आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवाला कलां के एसके इंटर नेशनल स्कूल फीना की ओर से गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय की प्रबंधक कुमुद रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्कूलों में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पैजनियां/नगीना/स्योहारा/नींदड़ू। प्राथमिक विद्यालय मलपुरा में बच्चों ने झंडा गीत व राष्ट्रभक्ति गीतों पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विपिन कुमार शर्मा, दीपक अहलावत, नेहा आदि मौजूद रहे। जीएसएन इंटरनेशनल अकादमी, सीडी इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर गढ़ी के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगीना के वार्ड नंबर में आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रोहित रवि ने बच्चों को भोजन व टॉफियां बांटीं। नींदडू़ के प्राथमिक विद्यालय मनकुआं में मुख्य अतिथि राजाराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्र गीत में भाग लिया। स्योहारा के एमएम पब्लिक स्कूल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरपालिका चेयरमैन अख्तर जलील, ईओ एपी पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा की ओर से मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर आरएसपी इंटर कॉलेज से रैली का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे
रेहड़/बिजनौर/नहटौर। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय कासमपुरगढ़ी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। बीडीओ रवि प्रकाश सिंह, एडीओ कृषि रक्षा सुरेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। मंडावर के ग्राम खिरनी में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने बूथ अध्यक्ष धनीराम के आवास सहित ग्रामवासियों के घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया। गांव की बहनों से राखी बंधवाकर हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। चौधरी तेजपाल, आदमपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक, डॉ. कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। नहटौर में विधायक ओमकुमार ने अपने समर्थकों के साथ नहटौर और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्र में लोगों को तिरंगे भी वितरित किए।