फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में डीआईजी की अगुवाई में पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस लाइन में स्थित कार्यालयों और आवास पर तिरंगा लगाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईजी शलभ माथुर, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आवासीय परिसर में घरों पर तिरंगा लगाकर ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान डीआईजी शलभ माथुर ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर स्कूली बच्चों को राष्ट्रध्वज का वितरण किया। स्कूली बच्चों ने पुलिस अफसरों को विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत सुनाया गया। जिस पर डीआईजी ने बच्चों को शाबाशी दी। वहीं पुलिस कार्यालय पर पुलिस अफसरों ने ध्वजारोहण किया। साथ ही नशा त्यागने की शपथ दिलाते हुए नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें