पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर किया नमन
नजीबाबाद। नगर के गुरुद्वारा तिराहे पर कैंडल जलाकर युवाओं ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया।
गुरुद्वारा तिराहे पर मोहल्ला मकबरा के युवाओं ने स्ट्रीट लाइट पोल के चबूतरे के चारों ओर कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को याद किया। डॉ. एसके जौहर ने कहा कि आतंकी सोच ने पुलवामा की दुखद घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद होने वाले जवानों ने देश के लिए शहादत देकर इस बात को साबित किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है।
पुलवामा शहीदों को नमन करने वालों में सागर कुमार, धीरज राणा, नवजोत, पशुराज, गोल्डी कुमार, दीपक, नीरज राणा, मनीष कुमार, क्रीश कुमार, विकास कुमार सहित अनेक युवा शामिल रहे। संवाद