बरूकी के ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय पर प्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर उ
- फोटो : BIJNOR
कवयित्री महादेवी वर्मा को दी श्रद्धांजलि
बरुकी। प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ग्राम शादीपुर स्थित विवेक पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि महादेवी वर्मा ने स्त्री विमर्श को कविताओं के माध्यम से दर्शाया। उन्होंने महिला पीड़ा को अपनी कविताओं में चित्रित किया। उन्होंने हिंदी साहित्य की सेवा की और गद्य और पद्य दोनों विधाओं में साहित्य सृजन किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महादेवी वर्मा के साहित्य में महिलाओं का दर्द दिखाई देता है। उन्होंने महादेवी वर्मा की प्रसिद्ध कविता ‘मैं नीर भरी दुख की बदली’ का काव्य पाठ किया। अमित मौर्य ने महादेवी वर्मा के जीवन चरित्र एवं साहित्यिक कृतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भरत सिंह, आशीष गुप्ता, नितिन मौर्य, सुखवीर सिंह, राजेंद्र वर्मा, हरेंद्र चंदेल आदि मौजूद रहे।