फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए 13 से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल्स 13 मार्च से शुरू होंगे। ये ट्रायल आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स होंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 10 रुपये का फार्म जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। जिम्मास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबाल, तैराकी के ट्रायल्स आयोजित होंगे। इन ट्रायल में 12 साल से 15 साल उम्र तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला स्तरीय ट्रायल्स में विजेता खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च को होगा हॉकी और फुटबॉल का ट्रायल
जी-20 राज्य स्तरीय हॉकी जूनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 15 मार्च 2023 तक बरेली में होगा। इसके अलावा वाराणसी एवं राज्य स्तरीय फुटबाल सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च से 18 मार्च तक बरेली में होगा। इसके लिए हॉकी जूनियर बालक वर्ग और फुटबाल सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल दो मार्च को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें