संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा का असर दिख रहा है। परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थी की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को दोनों पाली में 4461 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बुधवार को हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटर का भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र का पेपर था। अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान संवेदनशील विषय माने जाते हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने स्वयं जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन नकलविहीन परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। पहली पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी का पेपर था। 50817 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
जिनमें 48024 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 2793 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र का पेपर था। 29001 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 27333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1668 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 4461 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ भागे।