फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रायल सफल, कयाकिंग कैनोइंग खेल प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी

Mon, 17 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज के पास कियाकिंग कैनोइंग खेल प्रतियोगिता में​ हिस्सा लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
- बिजनौर बना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन

- वाटर स्पोर्ट्स कायांकिंग कैनोइंग एवं रोइंग क्लब का हुआ गठन
- गंगा नदी में रविवार को हुआ कयाकिंग कैनोइंग खेल का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रविवार का दिन बिजनौर के लिए बहुत अहम रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले कयाकिंग कैनोइंग खेल प्रशिक्षण केंद्र को ट्रायल के सफल होने के बाद मंजूरी मिल गई। ट्रायल के दौरान हुए खेल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। विजयी खिलाड़ियों को गंगा के तट पर सम्मानित भी किया गया। ट्रायल सफल हाेने पर बिजनौर के वाटर स्पोर्ट्स कायांकिंग कैनोइंग एवं रोइंग क्लब का गठन भी हो गया। यह खेल भी जिला क्रीड़ाधिकारी के नेतृत्व में होगा।

रविवार को कण्व ऋषि आश्रम से दो किलोमीटर दूर कयाकिंग कैनोइंग खेल का ट्रायल आयोजित हुआ। ट्रायल सफल होने पर अब बिजनौर में पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला कियाकिंग कैनोइंग खेल का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। ट्रायल का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने परेड की। ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। ट्रायल में खिलाड़ी नाव का संतुलन बनाते हुए एक दूसरे से आगे निकले।
विज्ञापन


कैनोइंग खेल में 500 मीटर में आजम खान प्रथम, अनिकेत द्वितीय, आदेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कियाकिंग खेल में 500 मीटर में आयान ने पहला, आर्य ने द्वितीय, ऋषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैनाइंग खेल में 200 मीटर में अनिकेत ने प्रथम, आजम ने द्वितीय, राजन ने तृतीय स्थान पाया। कियाकिंग खेल में 200 मीटर में मनमीत प्रथम, आर्य द्वितीय, शहजाद तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 1000 मीटर कैनोइंग में अनिकेत प्रथम, राजन द्वितीय, आदेश तृतीय स्थान पर रहा। कियाकिंग में ऋषि ने पहला, शहजाद ने द्वितीय, आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में प्रथम आने वाले को तीन हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपये धनराशि दी गई।
क्या है कयाकिंग और कैनोइंग खेल
कयाकिंग और कैनोइंग खेल दोनों ही पानी में खेले जाते हैं। कयाकिंग खेल को नाव में बैठकर चलाया जाता है। जबकि कश्ती पैडलर आमतौर पर डबल-ब्लेड वाले पैडल का उपयोग करते हैं। वहीं कैनोइंग खेल में नाव को घुटने के बल खड़े होकर चलाया जाता है। कैनोइंग में पैडलर सिंगल-ब्लेड वाले पैडल का उपयोग करते हैं।


भविष्य में 600 खिलाड़ी तक यहां आयोजित प्रतियोगिताओं में करेंगे प्रतिभाग: फिलिप मैथ्यू
राष्ट्रीय कोच फिलिप मैथ्यू ने कहा कि यहां पानी वाले खेल की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी। प्रशिक्षण केंद्र संचालित होने के बाद यहां कियाकिंग कैनोइंग के 600 खिलाड़ी तक यहां पहुंचेंगे। इस खेल के खिलाड़ियों की बीएसएफ सहित कई सरकारी नौकरियों में ज्यादा मांग है। आसपास के 12 प्रदेशों के खिलाड़ी यहां प्रतिभाग कर सकेंगे।
वर्जन::
बिजनौर के प्रवेश द्वार से अंतिम द्वार तक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिजनौरवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। पर्यटन बुलंदियों को छुएगा। मां गंगा के आशीर्वाद से बिजनौर पर्यटन के क्षेत्र में नया मापदंड स्थापित करेगा।.....उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी, बिजनौर
वर्जन::
कियाकिंग कैनोइंग खेल का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से कोच की तैनाती की जाएगी। जिले युवाओं के लिए नया खेल जानने के लिए सुनहरा अवसर है। स्कूलों में प्रशिक्षकों को भेजकर विद्यार्थियों को इस खेल के बारे में बताया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों का इस खेल की ओर रुझान बढ़े। शुरूआत में कियाकिंग कैनोइंग खेल के लिए 10 नाव मंगाई जा रही हैं।.....जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
नया खेल नहीं, पर्यटन की अपार संभावनाएं मिल गई
अभी तक पीलीडैम पर इस खेल की तैयारी कराई जा रही थी। इस बीच गंगा में प्रशिक्षण केंद्र बनने से जिले के प्रवेश द्वार से अंतिम द्वार तक पर्यटन से जुड़ने का रास्ता बन गया। अब केवल बाहर के खिलाड़ी यहां आकर नहीं खेलेंगे, बल्कि जिले के खिलाड़ी में बाहर जाकर नाम रोशन करेंगे। उन्हें गंगा की गोद में इस खेल में महारथ हासिल कराई जाएगी।
विज्ञापन


ओलंपिक के सपने बुनने लगा जिला
कयाकिंग कैनोइंग खेल ओलंपिक में शामिल है। ऐसे में जिले में प्रशिक्षण केंद्र गंगा में बन रहा है तो खेल के लिए पीली डैम जैसी बेहतरीन जगह भी है। पीलीडैम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए उपयुक्त माना गया है। इन खेलों के लिए क्लब का गठन हुआ तो ओलंपिक के लिए भी जिले के खिलाड़ी तैयार करने के सपने भी बुनने लगे। सबकुछ ठीक रहा तो जिला पौराणिक, ऐतिहासिक पर्यटन के साथ-साथ इस खेल के लिए भी जाना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें