फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटद्वार ब्रांच लाइन पर गिरे पेड़, सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आंधी और बारिश के कारण नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल लाइन पर पेड़ गिरने से कोटद्वार से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस घंटों बीच रास्ते में खड़ी रही। इसके चलते नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ पेड़ नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर गिरे। कोटद्वार से दिल्ली के लिए करीब 3:35 बजे रवाना हुई सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रेल लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। यह ट्रेन नजीबाबाद से 16 किलोमीटर की दूरी पर खड़ी थी। ब्रांच लाइन बिजली से संचालित होती है, और विशाल पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही रेल पथ अधिकारी और रेलवे का टीआरडी विभाग ट्रैक से पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने के अभियान में जुट गए। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि रेल ट्रैक साफ होने में अभी समय लगेगा।
नजीबाबाद से शाम 5:15 बजे कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया। यह फैसला ब्रांच लाइन से पेड़ हटाने के अभियान के चलते लंबी प्रतीक्षा के बाद लिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने पैसेंजर ट्रेन रद होने की जानकारी दी। ट्रेन रद होने से नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें