बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर हीमपुर दीपा गांव के पास पेड़ गिरने से लगा जाम।
- फोटो : BIJNOR
सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
हीमपुर दीपा। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर हीमपुर दीपा गांव के पास मंगलवार सुबह एक पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर जाने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया और यातायात सुचारु कराया।