फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा व बारिश से पेड़ टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा व बारिश से पेड़ टूटकर गिरा
विज्ञापन

चांदपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश से रोड पर पेड़ गिरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क में हो रहे गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैैं। रविवार को दोपहर अचानक मौसम बिगड़ने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारीश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास तेज हवा से यूकेलिप्टस का पेड़ रोड पर गिर कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पेड़ को सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया। वहीं, सड़क में गहरे गड्ढे हादसों का सबब बने हुए हैं। गुड़ व्यापारी शैलेंद्र सिंह, सुबोध गुप्ता, अजय मित्तल, कपिल गोयल, वीरेंद्र राजपूत, आशु गोयल, निखिल अग्रवाल, विमल अग्रवाल, संदीप कौशिक, पवन गोयल आदि ने खस्ताहाल सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें