फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी के घर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी के घर में तोड़फोड़
विज्ञापन

नहटौर। गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर लौट गई। पुलिस ने 24 मई को मुकर्रमपुर रोड पर अकील अहमद के घर गोकशी होती पकड़ी थी। मौके से 80 किलो गोवंश व उसके अवशेष और 1.20 क्विंटल भैंस का मांस, दो जिंदा पशु कटान बरामद किए थे। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया था। जबकि 8 अन्य लोग नामजद किए गए थे। नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने सराय रजब अली के नामजद आरोपी आदिल के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। परिजनों ने दबिश के दौरान घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें