फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपचार के इंतजाम मौजूद, चिकित्सक नदारद

विज्ञापन
नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
नगीना। ठीकठाक भवन, जरूरी मशीनें और मरीजों की लंबी लाइन के बावजूद नगीना सीएचसी पर डॉक्टरों का टोटा रहता है। यहां चार चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन शनिवार की सुबह खुद सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वरानंद भी 50 मिनट देरी से अस्पताल आए।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नगीना में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर है। सुबह अस्पताल की पड़ताल में सामने आया कि यहां तैनात डॉ. आशीष अहलावत सुबह नौ बजे तक भी अपने कक्ष में नहीं पहुंचे। हालांकि मरीज सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे। दंत चिकित्सक विशेष सिंह अवकाश पर थीं। डॉ. मीनाक्षी रस्तोगी मौजूद मिली थीं। फार्मासिस्ट प्यारेलाल, मगन सिंह रावत व अनमोल भी यहां मिले।
दस बजे तक भी अस्पताल में नहीं आए डॉक्टर : कोतवाली देहात पीएचसी पर चार चिकित्सकों में से केवल प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर ही सही समय पर पहुंचे। इस दौरान वहां दो मरीज थे। महिला चिकित्सक अर्चना पाल 8.28 बजे आईं। डॉ. परविंदर सिंह दस बजे तक भी अस्पताल नहीं आए। डॉ. आयुष अवकाश पर थीं।
विज्ञापन

पीएचसी पर रोजाना 500 से अधिक मरीज आते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल के बाद सबसे अधिक प्रसव पीएचसी कोतवाली देहात पर ही हुए हैं। यहां तैनात रहे डॉ. जुबेर का गत माह जलीलपुर के लिए स्थानांतरण हो गया है। पीएचसी का ओपीडी कक्ष जर्जर है।
सीएचसी पर नहीं फिल्म, निराश लौटते हैं मरीज : अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक सप्ताह से फिल्म न होने से एक्स-रे कराने आए लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। विवेक, सतीश, सलमा, सरोज, शकील, विजयपाल व संजय आदि का कहना है कि वह सीएचसी में एक्स-रे कराने के लिए आए थे। लेकिन फिल्म न होने से उनका एक्स-रे नहीं हो पाया है।एक्स-रे टेक्नीशियन जमाल अहमद ने बताया कि एक्स-रे फिल्म मंगाने के लिए अधिकारियों को लिखा गया है। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि एक्स-रे फिल्म मंगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की इंतजार में बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें