फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों व उनके परिजनों से थानों में करें अच्छा व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों व उनके परिजनों से थानों में करें अच्छा व्यवहार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने सभी एसपी को सेना के जवानों, अफसरों व पूर्व सैनिकों के साथ शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार करने को कहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कई जिलों में सैनिकों, उनके परिजनों से पुलिस थानों में अभद्रता किए जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस महानिदेशक ने अपने पत्र में कहा कि सेना का हर जवान, सैनिक व पूर्व सैनिक बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी समुचित सुरक्षा व पुलिस विभाग से जुड़ी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता व पारदर्शिता के आधार पर निस्तारण होना चाहिए। थाने में आने आने वाले पूर्व व वर्तमान सैनिकों, उनके परिजनों से मर्यादित व्यवहार किया जाए और उसके निराकरण की कार्रवाई की जाए। कहा कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों व देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर चुके पूर्व सैनिकों में पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव जागृत होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें