फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही बच्ची,घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस

Wed, 18 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में शासन ने प्रदेश भर में निशुल्क एंबुलेंस (108) सेवा जरूरतमंदों के लिए चला रखी है, लेकिन जिले में जरूरतमंद को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मंगलवार की रात एक दस वर्षीय बच्ची पेट दर्द से तड़पती रही। सूचना देने के बावजूद भी एंबुलेंस दो घंटे देर से पहुंची। परिजनों ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला चाहशीरी निवासी मो. आबिद ने बताया कि मंगलवार की शाम उनकी पुत्री के पेट में तेज दर्द हुआ। उन्होने एंबुलेंस (108) को फोन किया। उनका आरोप है कि ड्राइवर उनके घर करीब दो घंटे देरी से पहुंचा। इसके कारण उनकी बेटी की हालत ओर बिगड़ गई। जब वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में बेटी को लेकर पहुंचे, तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेरठ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में भी था। जिला अस्पताल में भी उन्हें सही इलाज नहीं मिला। मो. आबिद ने डीएम से एंबुलेंस वाहन चालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर मनोज सावंत ने बताया कि मुख्यालय पर दो एंबुलेंस है। एक एंबुलेंस मेरठ गई हुई और शहर वाली एंबुलेंस  दूसरे मरीज को लेने गई थी।  एंबुलेंस चालक ने शराब भी नहीं  पी रखी थी। सीएमएस डा.राकेश  दुबे ने बताया कि सर्जन छुट्टी पर थे और बच्ची पेट दर्द से तड़प रही थी। इसलिए बच्ची को मेरठ  रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें