फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा- परिवहन विभाग व पुलिस ने कीं तीन स्कूल बसें सीज

Fri, 11 Aug 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह पूर्व बस हादसे में हुई थी एक छात्र की मौत
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एक सप्ताह पूर्व ग्राम आलियारपुर के निकट हुए बस हादसे में गई एक छात्र की मौत के बाद परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस ने तीन खटारा बसों को पकड़ कर सीज कर दिया है। इससे पूर्व भी पुलिस ने स्थानीय दो स्कूल बसों को सीज कर दिया था। पुलिस की कार्यवाही से स्कूल संचालकों व बस स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

गत दो अगस्त को ग्राम सदाफल स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की एक खटारा बस ग्राम आलियारपुर के पास नहर ने गिर गई थी, जिसमें ग्राम आलियारपुर के 12 बच्चे व ग्राम हाजीपुर के 11 बच्चे घायल हो गए थे। एक छात्र लकी पुत्र महेश की मौत हो गई थी। परिवहन विभाग की जांच में बस पूरी तरह से अवैध निकली थी। बस की समय अवधि निकलने के साथ फिटनेस आदि भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए दो बार के अभियान में पांच स्कूल बसों को पकड़ कर सीज कर दिया है। जांच में बसों के फिटनेस, प्रदूषण, रजिस्ट्रेशन, बीमा आदि कोई कागजात नहीं पाए गए। एआरटीओ गौरी शंकर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्योहारा में चलाए गए इस अभियान के तहत दो स्कूलों में लगी तीन बसें जो कि कागज़ों में खत्म होने के साथ पूरी तरह से अनफिट थीं, उनको पकड़ कर सीज किया गया है। इसके अलावा अन्य बस चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि ऐसी कोई भी बस सड़कों पर दौड़ती मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें