फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशिक्षण में मतगणना की निष्पक्षता पर जोर

Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विवेक कॉलेज में मतगणना के लिए कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन खाका तैयार करने में जुआ है। इसी क्रम में मतगणना में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं मतगणना स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल करते हुए टेबल लगाने के निर्देश दिए। प्रकाश व्यवस्था के साथ साथ अन्य इंतजामों को पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को विवेक कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में डीएम उमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कार्मियों को निर्देश दिए कि 13 मई को होने वाली मतगणना प्रकिया में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना होनी है। कहा कि सवाल करने से समस्याओं का समाधान सम्भव होता है। ऐसे में मतगणना कर्मी अपने मास्टर ट्रेनर्स से सवाल पूछने न हिचकें। उन्होंने सभी एसडीएम एवं रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए कि मतगणना स्थलों का बारीकी के साथ निरीक्षण कर नक्शा तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को व्यवस्थित, निर्बाध और पारदर्शी तरीके से करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सभी मतदान कार्मिक पूरी गंभीरता और ध्यान के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करें और मतगणना से संबंधित शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान मौके पर मास्टर ट्रेनर्स से करा लें। मतगणना स्थल के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों लगवाए जाएं। निर्देश दिए कि मतगणना स्थल के बाहर लोगों को मतगणना परिणाम से नियमित रूप से अवगत कराने के लिए साउंड सिस्टम तथा प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त डेनरेटर की भी व्यवस्था जरूरी है। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, मास्टर ट्रेनर डाॅ. आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें