मंडावली। भागूवाला में फोरलेन को पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही फुटओवर ब्रिज से लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग भागूवाला क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। फोरलेन के दोनों ओर भागूवाला की आबादी और दुकानें स्थित हैं। शुरुआत में फोरलेन निर्माण के दौरान कई जगहों पर लोगों के आवागमन के लिए यू-टर्न दिए गए थे, लेकिन हाल ही में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में यू-टर्न और जगह-जगह छोड़े गए कट बंद कर दिए गए। अब फुटओवर ब्रिज का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फुटओवर ब्रिज को फोरलेन के फुटपाथ से जोड़ना का कार्य किया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज निर्माण से ग्रामीणों को फोरलेन के दूसरी ओर आवागमन में आसानी होगी। हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा का कहना है कि फोरलेन के रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही फुटओवर ब्रिज आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।
-