फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे पर तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन नगीना-धामपुर मार्ग बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। फोरलेन हाईवे पर ट्रैफिक तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। हाईवे पर दौड़ने वाला हर एक वाहन सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाएगा। सुरक्षा के लिहाज और यातायात नियमों को लेकर ऑटो ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे जगह जगह लगाए जा चुके हैं। जिसका कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो चुका है, सिर्फ चालू होना बाकी रह गया है।
दो हजार करोड़ रुपये की लागत से हरिद्वार से काशीपुर तक नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। नगीना से काशीपुर तक फोरलेन हाईवे बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर अब टोल भी वसूला जा रहा है। पुरैनी में टोल प्लाजा बनाया गया है। हालांकि अभी हरिद्वार से नगीना तक हाईवे का निर्माण पूरा होना बाकी है।
विज्ञापन

उधर नगीना से काशीपुर तक नेशनल हाईवे प्राधिकरण सुविधाओं को बढ़ाने में लगा हुआ है। फिलहाल हाईवे पर सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। ये सीसीटीवी हाईवे के जंक्शन पर बनाए गए हैं। यानि जहां से बाईपास शुरू हो रहे हैं और जहां खत्म हो रहे हैं, ऐसी जगहों पर सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। इनके अलावा आपातकाल में फोन करने के लिए फोन बूथ बनाए गए हैं। इन जंक्शन पर सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटों को भी लगाया जा चुका है।
जिले में इस हाईवे पर सबसे एडवांस प्रणाली एटीएमएस (ऑटो ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को लागू किया गया है। सीसीटीवी लगाया जाना भी इस प्रणाली का हिस्सा है। जिनका कंट्रोल रूम बनाया गया है पुरैनी स्थित टोल प्लाजा पर। हालांकि अभी यह बिजली की वजह से चालू नहीं हो पाया है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया चुका है। (संवाद)
अपने आप कट जाएगा चालान
हालांकि अभी सिस्टम को लगाया गया है। एनएचएआई से समझौता होने के बाद पुलिस महकमा भी इसका इस्तेमाला करेगा। जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान भी खुद ब खुद कट जाएगा। जिसके लिए एटीएमएस का ही इस्तेमाल किया जाएगा। तेज रफ्तार या अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन रडार पर रहेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से अहम होगा सिस्टम
एटीएमएस के तहत ही हाईवे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। जिसका इस्तेमाल सुरक्षा कारणों के लिए भी इस्तेमाल किया जाना है। इससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की गतिविधियां ही नहीं बल्कि वाहनों की भीड़ या हाईवे पर ट्रैफिक पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन

ऑटो ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत हाईवे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इस सिस्टम का कंट्रोल रूम टोल प्लाजा पर बनाया गया है। ये अभी बिजली कनेक्शन नहीं होने की वजह से चालू नहीं हो पाया है। कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है। सीसीटीवी से ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी उपयोगी साबित होंगे। आने वाले समय में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी स्वत: ही कट जाया करेंगे - बीपी पाठक, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें