बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर तालाबंदी करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर डीसीओ कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी कर दी। इसके बाद किसान अपनी मांगों को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। किसान डीसीओ से वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे।
बृहस्पतिवार को भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष छतर सिंह और युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में किसान डीसीओ कार्यालय पर पहुंचे। गुस्साएं किसानों ने डीसीओ कार्यालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद डीसीओ कार्यालय में ताला मारकर धरने पर बैठ गए। युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि नहटौर के गांव सुनपते में बिलाई चीनी मिल का सेंटर लगवाने, बिलाई चीनी मिल का पिछले साल का शत प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया जाए। इसके आगे कहा कि गन्ने के दाम 450 रुपये कुंतल घोषित हो। चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर घटतौली नहीं करने की मांग की।
इन्हीं मांगों को लेकर किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर तालाबंदी की। अतुल कुमार ने बताया कि 11 बजे से डीसीओ वार्ता के लिए नहीं पहुंचे हैं। वहीं बिलाई चीनी मिल के जीएम केन जयवीर सिंह और हल्दौर चीनी मिल के सचिव ओमप्रकाश सिंह किसानों से वार्ता के लिए उनके बीच पहुंचे। इस मौके पर विकास चौधरी, धूम सिंह प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, ऋषभ कुमार, अमित चौधरी, संजीव कुमार, तरुण आर्य, चंद्रपाल सिंह, सुम्मेर सैनी, सुरेंद्र प्रधान, अरविंद कुमार, नेपाल सिंह, कुलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।