बढ़ापुर क्षेत्र में पहाड़ा नदी से निकलते ग्रामीण व स्कूली बच्चे। स्रोत ग्रामीण
बढ़ापुर। पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पार के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को परिजनों ने जैसे-तैसे कर नदी पार कराई।
सोमवार को बढ़ापुर -सरदारपुर छायली मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा तो कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कस्बे से नदी पार स्थित गांवों सरदारपुर छायली, चक उदयचंद, बहेड़ी व काशीवाला के बढ़ापुर के स्कूलों में पढ़ने आए बच्चों को वापसी में गांव जाते समय नदी पार करने में परेशानी हुई। परिजन किसी तरह उन्हें नदी पार कराकर घर ले गए। नदी के दोनों ओर कीचड़ जमा हो गई है जिसके चलते राहगीरों को और भी परेशानी हो रही है।